मुजफ्फरपुर, जून 25 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाने के गरीबस्थान मंदिर रोड में बुधवार की देर रात मकान मालिक और किरायेदार के बीच पहले से चल रहे विवाद में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान किराएदार ने मकान मालिक पर उसकी ज्वेलरी दुकान की दीवार तोड़कर तिजोरी समेत 50 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के गहने गायब कर देने का आरोप लगाया। दुकानदार के अनुसार, वह लंबे समय से दुकान चला रहा है। बुधवार रात जब दुकान बंद थी, तब दीवार तोड़ तिजोरी व अन्य जेवरात गायब कर दिए गए। ​स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच छह वर्षों से विवाद है।​घटना यह भी पढ़ें- विवाद में दुकान से तिजोरी सहित 50 लाख के गहने चोरी का आरोप की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किरायेदार और स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। ​पु...