किशनगंज, मार्च 7 -- पौआखाली। एक संवाददाता किशनगंज जिले के सुखानी थाना क्षेत्र के कादोगांव गांव में गुरुवार की की रात 8 बजे पड़ोसियों के बीच चल रहा पुराना विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक दंपती ने चार लोगों पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कादोगांव निवासी पिंकी दास ने सुखानी थाना में लिखित शिकायत देकर अपने पड़ोसी दीपक सिंह और उसकी पत्नी कौनी देवी पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया है कि दोनों परिवारों के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था और अक्सर कहासुनी की स्थिति बनती रहती थी। बताया जाता है कि गुरुवार की रात 8 बजे पिंकी दास के पति भेलू दास, पुत्र सुशांत दास, मनोज ठाकुर और भुला साहनी विवाद को सुलझाने ...