विवाद में डीजे संचालक को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- पट्टी। डीजे बंद करने के विवाद में संचालक को मारा पीटा गया। इस मामले में तहरीर पुलिस को दी गई है। क्षेत्र के डेईडीह, धौरहरा गांव निवासी आदर्श सरोज वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे लगाता है। वह फ्लोर डीजे लेकर दो दिनों पूर्व गांव में ही गया था। इस दौरान देर रात होने पर मेहंदी कार्यक्रम के दौरान उसकी वहां पर कुछ कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि दूसरे दिन जब रिश्तेदार वहां पर आए तो उन्होंने उसे गाली-गलौच करते हुए पकड़ लिया। लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आई। गुरुवार को कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.