संतकबीरनगर, मई 21 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। किसी विवाद को लेकर हुए हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए मगहर के काजीपुर मोहल्ला निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पूर्व वह घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले गये थे। वहां युवक की हालत खराब देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था। जिसकी बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस खबर को सुन परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले के लोग सन्न रह गये।नगर पंचायत मगहर के काजीपुर निवासी 21 वर्षीय विपिन गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता का रविवार को पड़ोस के युवकों से वीडियो को लेकर कुछ विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- बीमारी से बढ़ई की हुई मौत, परिजन ने पड़ोसियों पर लगाया आरोप इस विवाद में विपिन को गम्भीर चोट लग गई थी। युवक को गंम्भीर अवस्था में परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां उ...