सीतापुर, मार्च 5 -- सीतापुर, संवादना। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर सामान लेने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने दुकानदार और उसके पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिश्रिख थाना क्षेत्र के बेलहैया गांव निवासी हेतम 80 मिठाई लेने के लिए बुधवार देर शाम को एक दुकान पर गए थे। इसी दौरान दुकानदार से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। परिजनों का आरोप है कि दुकानदार श्रीकेशन और उसके पुत्र ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल बुजुर्ग का एक निजी अस्पताल में इलाज शुरू कराया, जहां गुरुवा...