विवाद में घायल की मौत मामले में नामजद प्राथमिकी
भागलपुर, मार्च 19 -- बिहपुर थाना क्षेत्र में 10 मार्च को हुई मारपीट की घटना में घायल प्रिंस कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना को लेकर मृतक के पिता धर्मेन्द्र ठाकुर ने बिहपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में एक व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.