कानपुर, मार्च 7 -- चकेरी। कैंट में एक महिला ने आरोप लगाया है कि पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी परिवार ने घर में घुसकर पीड़िता समेत उनके भाई को पीटा। साथ ही धारदार हथियार से हमला भी किया। पीड़िता ने कैंट थाने में मामला दर्ज कराया है। कैंट के झाड़ी बाबा पड़ाव निवासी चांदनी के अनुसार, 5 मार्च को इलाके में दो पक्षों में किसी बात को लकेर विवाद चल रहा था। उसी का फायदा उठाकर पड़ोसी धर्मेंद्र, उसकी पत्नी सीता, बेटी सलोनी, साला गुड्डा उर्फ रतन और जग्गन पुराने विवाद की खुन्नस में उनके घर पर घुस आए। इसके बाद आरोपितों ने पीड़िता समेत उनके भाई को लाठी डंडों से पीटा। साथ ही उनपर धारदार हथियार हमला कर दिया। इसके बाद आरोपित धमकाते हुए भाग गये। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.