विवाद में किशोर ने चाकू से रेत लिया गला, हालत गंभीर
सीवान, मई 29 -- बसंतपुर, ए. स। थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक किशोर ने चाकू से अपना गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना गुरुवार सुबह की है।घायल किशोर की पहचान राजकिशोर राम के 17 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह घूमने जाने के लिए परिजनों से पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ। नाराज होकर वह चाकू लेकर गांव के बगीचे में चला गया और मोबाइल से वीडियो कॉल कर परिजनों को गला काटने का दृश्य दिखाने लगा। देखते ही देखते वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉ. चंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.