बलिया, मार्च 31 -- सुखपुरा। पुराने विवाद में मंगलवार की दोपहर दो लोगों ने एक किशोर को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर तहकीकात की जा रही है। इलाके के भरतपुा निवासी 17 वर्षीय संजीत यादव पुत्र लल्लन यादव का कुछ लोगों से पहले से विवाद था। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर वह गांव में ही कहीं जा रहा था। इसी बीच उसी गांव के अंकुश यादव और रजनीश यादव ने उसके पेट और पीठ में चाकू मार दिया। किशोर के शोर मचाने पर आरोपी भाग गये जबकि आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन पहुंच गये। सीओ सिटी मो. उस्मान का कहना है कि घायल किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। उनका कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.