पीलीभीत, मार्च 23 -- कंपोजिट विद्यालय में बच्चों के बीच हुए विवाद में कक्षा सात के छात्र की आंख में पेन घुसा दिया गया। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। छात्र की मां की तहरीर पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने दो छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी कुसुम देवी पत्नी छेदालाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका पुत्र कमल कंपोजिट विद्यालय ग्राम बरहा में कक्षा सात का छा़त्र है। 16 मार्च को वह रोजाना की तरह स्कूल पढ़ने गया था। स्कूल में गांव के ही दो अन्य बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। उसका पुत्र वहीं खड़ा था। जब उसने दोनों को रोकना चाहा तो डेविड ने उसके पुत्र की दाहिनीं आंख में पेन घुसा दिया। जिससे पुत्र की दाहिनी...