उन्नाव, सितम्बर 20 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के पंडितखेड़ा गांव के रहने वाले पति ने पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पति का फंदे से शव लटका देख पत्नी ने भी फांसी लगा जान देने का प्रयास किया। मगर पड़ोसी महिला के आ जाने से पत्नी की जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंडितखेडा गांव निवासी सियाराम लोध के बेटे उमेश उर्फ नन्हक्के की डेढ़ साल पहले लक्ष्मी के साथ शादी हुई थी। दोनों के बीच एक माह की बेटी है। दम्पति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। तभी आहत पति ने कमरे के अंदर फांसी लगा खुदकुशी कर ली। शव लटकता देख पत्नी भी फांसी लगाने का प्रयास किया। तभी पड़ोस की महिलाएं पहुंच गई और उसे बचा लिया। मृतक उमेश पांच भाइयों के बीच तीसरे नंबर कर था। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.