विवाद पर दुकानदार से मारपीट, बाजार में दुकानें बंद
फिरोजाबाद, जून 7 -- थाना रजावली क्षेत्र के कस्बा नगला बीच में सेनेटरी की दुकान से सामान को लेकर हुए विवाद में ग्राहक और दुकानदार पक्ष के बीच मारपीट हो गई। घटना में युवक के सिर में चोट लगी। गुस्साए दुकानदारों ने कुछ देर के लिए अपनी दुकानों को बंद कर गुस्सा जाहिर किया। मामले की शिकायत थाना रजावली में की गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया। जानकारी के अनुसार नगला बीच निवासी सचिन गुप्ता की सचिन टाइल्स नाम से सेनेटरी की दुकान है। कुछ दिन पूर्व गौथुआ निवासी राजकुमार पुत्र मोहर सिंह उनकी दुकान से सेनेटरी का सामान खरीदकर ले गया था। जिसमें एक सीट भी शामिल थी। सीट में लीकेज की समस्या आने पर रविवार को आकाश और गोलू पुत्र तेजवीर सिंह शिकायत लेकर दुकान पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.