बांदा, जून 29 -- बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव की महिलाओं ने एसपी कार्यालय पहुंच प्रार्थनापत्र दिया और विवाद निपटाने गए दारोगा व सिपाहियों पर महिलाओं से अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- सबमर्सिबल विवाद में महिला से अभद्रतामहिलाओं का आरोप पीड़ित सेवक उर्फ सेवका, बेटी रागिनी व पनूम तथा बहू खीवा ने बताया कि उनका पड़ोसी रज्जू व उसकी पत्नी आशा से दरवाजे में सेहन की जमीन पर कब्जे को लेकर मुकदमा चल रहा है। 14 जून को दरवाजे पर कूड़ा डालने पर दोनों पक्षों का विवाद हो गया। विपक्षियों गाली-गलौज की व फावड़ा लेकर महिलाओं को मारने दौड़ा। थाने में शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 27 जून को दरोगा का फोन आया और धमकाया कि विवाद किया तो घर आकर दिमाग ठीक कर देंगे। शाम को दो सिपाही व दरोगा पहुंचे और विपक्षियों के सामने ब...