दुमका, अप्रैल 5 -- जामा, प्रतिनिधि।जामा प्रखंड अंतर्गत बेदिया पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा चुटोनाथ मंदिर में आयोजित होने वाली वार्षिक चड़क पूजा को लेकर इस वर्ष विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। समिति गठन को लेकर दो अलग-अलग पक्ष सामने आ गए हैं, जिनके द्वारा अलग-अलग बैठक कर अपनी-अपनी कमेटी के गठन का दावा किया जा रहा है। पहले पक्ष की ओर से 3 अप्रैल शुक्रवार को आयोजित बैठक में बारह मौजा के ग्राम प्रधानों एवं रैयतों की उपस्थिति में चड़क पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से देवनारायण राय को अध्यक्ष, पुलिस बासकी को सचिव तथा प्रेम राय को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति सदस्य चुनचुन राय ने बताया कि मंदिर समिति का पुनर्गठन प्रत्येक पांच वर्ष में किया जाता है। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने नई समिति का स्वागत करते हुए मंदिर के विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.