जामताड़ा, मार्च 29 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि। फतेहपुर प्रखंड के जोलाई गांव स्थित बाबा धर्मराज मंदिर का ताला करीब दो वर्षों बाद शनिवार को प्रशासन की मौजूदगी में खोल दिया गया। आपसी विवाद के कारण मंदिर लंबे समय से बंद था, जिसे अनुमंडल कोर्ट के आदेश पर खोला गया। अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा द्वारा प्रथम पक्ष की याचिका पर धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए पत्रांक- 224 दिनांक 31 दिसंबर 2025 के तहत मंदिर खोलने का निर्देश दिया गया था। जिसके आलोक में अंचलाधिकारी फतेहपुर ने 28 मार्च को मंदिर परिसर में उपस्थित रहने के लिए दोनों पक्षों एवं ग्रामीणों को नोटिस जारी किया था। वहीं निर्धारित समय पर अंचलाधिकारी प्रेम कुमार दास, अंचल निरीक्षक आकाश कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, नाला पुलिस इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी, बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव समेत ...