सुल्तानपुर, फरवरी 10 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ विकासखंड क्षेत्र बहमरपुर गांव के करनपुर में सीआरओ के आदेश के बाद पंचायत भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सरकारी भूमि व पेड़ पर मालिकाना हक का दावा करने वाले एक ग्रामीण का दावा खारिज कर दिया। दो वर्ष पूर्व गांव में पंचायत भवन बनने की स्वीकृति दी गई थी। जिसमें 19 लाख रुपए खर्च करके पंचायत भवन का निर्माण होना था। जिस भूमि पर निर्माण होना था उस भूमि पर एक ग्रामीण ने मालिकाना हक जताने का दावा प्रस्तुत किया था। सीआरओ की अदालत में भूमि पर मौजूद पेड़ों पर भी मालिकाना हक जताने का दावा प्रस्तुत किया। दावे पर सुनवाई करते हुए सीआरओ ने करीब आठ माह पूर्व भूमि पर हो रहे पंचायत भवन निर्माण पर रोक लगा दी। इससे पंचायत भवन का निर्माण अधर में लटक गया। तहसील की रिपोर्ट में वाद भूमि पर कुल 17 पेड़ो के मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.