सीतापुर, फरवरी 10 -- सीतापुर, संवाददाता। सिधौली के रेहुआ में रंजिश में दबंगों ने घर पर ईंट- पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर बाजी से परिवार के लोग सहम गए। घर के बाहर लगी टिन शेड, तख्त व अन्य सामान टूट गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी धमकाते हुए भाग गये। पीड़िती की तहरीर पर सिधौली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सिधौली के रेहुआ निवासी राजेश्वरी के मुताबिक गांव के ही मनोज कुमार से उसकी कहासुनी हो गई थी। राजेश्वरी के मुताबिक रविवार को वह घर पर थी। तभी मनोज कुमार उसका बेटा अवनीश कुमार, दीपू उसके घर पर आकर गालियां देते हुए ईंट-पत्थर बरसाने लगे। घर पर पत्थरबाजी होती देख वह चीख पुकार मचाते हुए भीतर भाग गई। पत्थरबाजी से घर पर लगी टिन शेड, आठ तख्त व अन्य सामान टूट गया। चीख पुकार पर लोगों के आने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.