शाहजहांपुर, मार्च 28 -- तिलहर। पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने ग्रामीण एवं उसके परिवार के लोगों को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।सिउरा गांव के राजबहादुर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसकी पुत्री कन्या खिलाने के लिए बच्चियों को लेने गई थी। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर रास्ते में गांव के अमर सिंह ने अपनी पुत्री व पत्नी के साथ उसकी पुत्री को घेर कर मारना पीटना शुरू कर दिया। जब वह तथा उनके परिवार के लोग उसे बचाने गए तो आरोपियों ने उन्हें पीट कर लहूलुहान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.