विवाद के बीच सचिवों ने कलस्टरों पर पहुंचकर संभाला चार्ज
बागपत, जून 23 -- बागपत। प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला नीति का विरोध करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों ने अपने-अपने कलस्टर पर पहुंचकर चार्ज ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी तबादलों को नियम विरूद्ध बता रहे थे और कलस्टरों पर चार्ज न लेने की बात कह रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की हुई है। इन सबके बीच ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा नए कलस्टरों पर चार्ज लेते ही लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो चला है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों की सख्ती के आगे ग्राम पंचायत अधिकारी झूक गए है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि चार्ज ग्रहण होने के साथ ही विवाद समाप्त हो गया है। ग्राम पंचायत अधिकारियों के पिछले दिनों बड़े स्तर पर तबादले किए गए थे। अधिकारियों ने 10 से 15 साल तक एक ही विकास खंड़ में तैनात ग्राम पंचायत अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.