लखीमपुरखीरी, मई 30 -- गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में रास्ते के पुराने विवाद के बीच संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई। वहीं झगड़े में एक महिला को चोट लगी है।शिवपुरी गांव में एक रास्ते के स्वामित्व और उपयोग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था जो कोर्ट में विचाराधीन भी बताया जा रहा है। आरोप है कि एक पक्ष द्वारा रास्ते पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा था जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। इस बीच 55 वर्षीय सदाप्यारी पत्नी बांधा लाल की घर पर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई थी। वहीं सदाप्यारी की बेटी शशि को भी चोट पहुंची है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। को...