इटावा औरैया, मार्च 26 -- कस्बे के एक मोहल्ले में गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार युवती का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि किसी बात से नाराज होकर युवती ने कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। युवती के पिता ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर मोहल्ले के तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...