बहराइच, मार्च 26 -- बहराइच, संवाददाता। बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज के बभनी पुरैना गांव निवासी धनीराम (38) पुत्र गंगाराम ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी । घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां मरीज की गंभीर हालत को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बलरामपुर जिला अस्पतास से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुधवार शाम गंभीर अवस्था में झुलसी हुई हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया।मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को पै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.