कटिहार, दिसम्बर 20 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में एक युवक की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार के शाम की बताई जा रही है। मृतक बिट्टू सहनी कटरिया निवासी सोशली सहनी का पुत्र बताया गया है। हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि कहीं से नहीं हो सकी है। ग्रामीण के अनुसार किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के बाद रात में ही परिजनों द्वारा आनन-फानन में युवक के शव का दाह संस्कार कर दिया गया, जिससे मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है। परिजन भी मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस तरह की किसी भी घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस को सूचना नहीं मिलने के कारण माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.