रांची, जनवरी 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने गाड़ी चढ़ाकर विवेक तिर्की की हत्या करने के मामले में कार सवार एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम जुहेब अंसारी है और वह कडरू का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर की रात स्कूटी सवार को कार ने रिलायंस पेट्रोल पंप के पास धक्का मार दिया था। इस घटना के बाद कार व स्कूटी सवार विवेक के बीच बकझक हुई। इसके बाद कार सवार ने विवेक को अपनी गाड़ी से कुचल दिया। इस घटना को अंजाम देकर कार सवार फरार हो गया। घायल विवेक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विवेक को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस कार चालक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, कार में बैठे जुहेब फरार था, जिसे पुलिस ने रविवार को उसके घर पर छ...