फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवती ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। हालांकि वक्त पर जानकारी मिलने पर गांव के ही गोताखोर भी नदी में कूद गए तथा युवती को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का अपने परिवार में विवाद हो गया। पारिवारिक कलह के चलते अपना जीवन समाप्त करने के लिये यमुना नदी के पुल से पानी में छलांग लगा दी। इधर युवती के यमुना में कूदने की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने इसकी जानकारी गांव के गोताखोरों को दी। खबर मिलने पर गोताखोर यमुना नदी में कूद पड़े। गोताखोरों ने काफी तलाश के बाद युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। युवती के सकुशल बाहर निकलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.