विवाद के बाद मारपीट में होटल संचालक के दो पुत्र घायल
पूर्णिया, मई 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आपसी विवाद में मारपीट के दौरान होटल संचालक के दो पुत्रों को चोट आई है। जिनका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। घटना सदर थाना के जीरोमाइल के समीप एक होटल में बीती देर रात की है। होटल संचालक की पहचान मो आबिद के रूप में हुई है। उन्होंने विपक्षियों पर होटल से 2.13 लाख कैश लूटने का भी आरोप लगाया है। सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि होटल संचालक की ओर से बुधवार सुबह मौखिक तौर पर जानकारी दी गयी। उन्हें लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। वैसे प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि चाय पीने के बाद बिल भुगतान को लेकर विवाद में मारपीट हुई है। यह भी पढ़ें- राजस्थान के खाटूश्यामजी में युवक पर बेरहमी से हमला, बेहोश होने के बाद भी पीटते रहे आरोपी आवेदन मिलने के उपरांत मामले में कार्रवाई की जाएगी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.