विवाद के बाद महिला घर की दूसरी मंजिल से कूदी, भर्ती
रायबरेली, मई 2 -- लालगंज,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ककराही गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद नाराज पत्नी ने मकान के दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ककराही गांव निवासी दीपक कुमार का अपनी पत्नी कोमल (35) से शनिवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर कोमल खुद को स्थिति से दूर करने के लिए घर की दूसरी मंजिल से जीने के रास्ते नीचे उतरने लगी। यह भी पढ़ें- पति-पत्नी के विवाद में महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर इसी दौरान पति दीपक कुमार ने जीने पर खड़े होकर उसे रोकने की कोशिश की। इससे घबराकर महिला वापस उल्टे छत पर गई और अचानक नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरकर महिला घायल हो गई। हालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.