विवाद के बाद बेटे ने मां को चाकू से गोदा, फिर 5वीं मंजिल से कूदा; एक की मौत, ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात
ग्रेटर नोएडा, जून 6 -- उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित राधा स्काई गार्डन सोसायटी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। मां के साथ हुए विवाद के बाद 21 वर्षीय युवक ने पहले अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया और फिर बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को घटना के संबंध में जानकारी दी और बताया कि, सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सागर यादव (उम्र- 21 वर्ष) पुत्र अनिल यादव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम पतवाड़ी का रहने वाला था और वर्तमान में अपने माता-पिता तथा छोटे भाई के साथ राधा स्काई गार्डन सोसायटी के टावर-1 में 18वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में रह रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.