विवाद के बाद पत्नी गई मायके, सर्राफ ने फांसी लगाकर दी जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 3 -- पिता को ट्रेन से रिसीव कर घर पहुंचाने के बाद सर्राफ ने दूसरी मंजिल पर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी जेब से निकले दो पेज के सुसाइड नोट में उसने सास, ससुर पर पत्नी को बहकाने, प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मानिकपुर नगर पंचायत के मुंदीपुर मोहल्ला निवासी राम कृपाल सोनी उर्फ ननका के 23 वर्षीय बेटे पवन की कस्बे के जायसवाल मार्केट में सराफा की दुकान है। उसकी शादी नवम्बर 2025 में प्रयागराज के सहसों रामापुर निवासी सत्य प्रकाश सोनी की बेटी आस्था के साथ हुई थी। ननका गुरुवार रात प्रयागराज से ट्रेन से लौटे तो पवन उन्हें स्टेशन से घर लाया। इसके बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक पवन के नहीं दिखने पर परिजन उसकी खोज करते हुए छत पर पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.