विवाद के बाद पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
अमरोहा, जून 28 -- रहरा, संवाददाता। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में शनिवार रात विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से वृद्धा पत्नी की हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए न भेजने की बात पर अड़े मृतका के बेटों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। खासी मशक्कत के बाद पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पौरारा निवासी 60 वर्षीया उर्मिला देवी का शनिवार शाम किसी बात को लेकर पति रामफल केवट से विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- सास-ससुर गिरफ्तार, शेष की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम इसके बाद उर्मिला आंगन में चारपाई डालकर सो गई। रात करीब 10 बजे रामफल ने सिर में कुल्हाड़ी मारकर उर्मिला की हत्या कर दी। मौके पर अफरातफरी मच गई। खबर लगते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.