वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी। लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में बुधवार रात पति ने विवाद के बाद अपनी दूसरी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस चौकी औरंगाबाद के पीछे मोहल्ले में मनोज शर्मा, अपनी दूसरी पत्नी पूनम और छोटे भाई के परिवार के साथ पुश्तैनी मकान में रहता था। भूतल और प्रथम तल पर किरायेदार रहते हैं। प्रथम तल पर ही दो भाइयों का भी परिवार रहता था। मनोज की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं, जो अब ननिहाल रहते हैं। बुधवार रात किसी बात को लेकर मनोज की उसकी पत्नी पूनम से विवाद हुआ और उसने गला दबाकर हत्या कर दी और भाग निकला। यह भी पढ़ें- दिल्ली में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी को फर्श पर पटका, सिर फटने से मौत; तीन साल का है कपल का बच्चा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मनोज की तलाश में टीमें लगी हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.