कानपुर, मार्च 5 -- सरसौल: महाराजपुर के कुलगांव मोड़ के पास चकेरी मवइया निवासी शिवम यादव की फास्ट फूड की दुकान है। शिवम का आरोप है बीती 28 फरवरी की रात चकेरी निवासी अंशू यादव अपने दोस्तों के साथ आया। फास्ट फूड खाने के बाद सभी गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि बीती एक मार्च को देर रात आरोपितों ने उनकी दुकान में आग लगा दी। चपेट में आकर बगल से जुड़ी तीन अन्य दुकानें जलकर राख हो गईं। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.