गोंडा, मई 26 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत उदयपुर ग्रंट निवासी रामपाल चौहान ने थाने पर तहरीर दिया है कि सोमवार शाम को मोबाइल सिम के रुपए के विवाद को लेकर गांव के भानू चौहान, राजेंद्र चौहान ने मिलकर उसे दुकान के पास अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़ व डंडे से मारा-पीटा। साथ ही दोबारा मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...