हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 7 -- यूपी के जौनपुर में दबंगों की हैवानियत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव में गुरुवार रात दबंगों ने एक युवक की पिटाई करके कुएं में धकेल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस के अनुसार गांव की दलित बस्ती का निवासी 23 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र सामू राम का गुरुवार रात करीब आठ बजे गांव के चकरोड पर राजकुमार पुत्र रिबई, दिलीप पुत्र रिबई, विपिन पुत्र राजकुमार, लक्खा पुत्र राजकुमार, बबलू पुत्र राजकुमार और छोटू पुत्र राजकुमार से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद सभी आरोपियों ने मिलकर राजेश...