विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की नाक काटी
एटा, मई 11 -- घर में हुए विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर दिया। दांत से नाक काट ली। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाई को हिरासत में लिया है। थाना रिजोर के गांव निधौली खुर्द निवासी राजेश को परिवारीजन घायलवस्था में लेकर पहुंचे। घरवालों ने बताया कि छोटे भाई से विवाद चल रहा है। सोमवार को बच्चों में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के छोटे भाई ने राजेश पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। इतना ही नहीं दांत से नाक काट ली। किसी तरह से लोगों ने छुडाया। मामले की जानकारी पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। रिजोर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.