विवाद के बाद चार लोगों पर मुकदमा
पीलीभीत, मई 22 -- दियोरिया कला। कोतवाली क्षेत्र के गांव छोटी महदखास निवासी राजेश कुमार पुत्र बाबूराम ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर छोटेलाल पुत्र ढाकन लाल निवासी गैरतपुर जफ्ती थाना पूरनपुर ने गांव निवासी बुलाकी राम पुत्र रामचरन की बहन से 15 बीघा जमीन खरीदी थी। बुलाकी राम उस जमीन को खरीदना चाहता था। इसी कारण बुलाकी राम रंजिश मानने लगा। रंजिश को लेकर बुलाकी राम, हीरालाल पुत्र गण रामचरन, विजय पुत्र बुलाकी राम, पूजा पत्नी विजय घर के सामने आकर गाली-गलौच करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर चारों ने लाठी डंडे कुल्हाड़ी लेकर परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने बुलाकी राम, हीरालाल, विजय, पूजा निवासी छोटी महदखास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, एक ही परिवार के कई लोग घायल
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.