विवाद के बाद कैंटीन संचालक को चौकी लाई जीआरपी, युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
संवाददाता, जून 13 -- यूपी के बुलंदशहर में खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। कैंटीन संचालक को बचाने के प्रयास में जीआरपी कर्मी बाल-बाल बचा। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में चौकी प्रभारी सहित तीन जीआरपी कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कानपुर जिले के थाना सार के गांव तेलियाबर निवासी अमरदीप (26 वर्ष) खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कैंटीन का संचालक था। बताया जाता है कि उसके पास एक व्यक्ति पानी की बोतल लेने के लिए आया था। जिसके बाद बोतल लेने को लेकर विवाद हो गया। स्टेशन पर तैनात जीआरपी कर्मी अपने साथ अमरदीप और उक्त व्यक्ति को चौकी पर ले आए। कुछ देर बाद अमरदीप चौकी के सामने से गुजर रहे रेलवे ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.