सुल्तानपुर, जून 29 -- सुलतानपुर। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शनिवार की रात में मरीज के इलाज में लापरवाही को लेकर डॉक्टर व तीमारदार के बीच भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शनिवार की रात में कुछ लोग मरीज लेकर पहुंचे। लेकिन इस बीच डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीज का इलाज देर से शुरू किया।इस पर तीमारदार आक्रोशित हो उठे। कहां सुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक फोर्स के साथ अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे जहां पर तीमारदार को समझ कर शांत कराया। उधर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रियंका वर्मा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच सु...