फतेहपुर, मई 23 -- छिवलहा। हथगाम के नवाबगंज गांव में शनिवार जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान धक्का-मुक्की और लाठी-डंडों से मारने की धमकी के बीच एक बुजुर्ग दुकानदार की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने विवाद के कारण हार्ट अटैक पड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। नवाबगंज निवासी 65 वर्षीय कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू गुप्ता छिवलहा कस्बा मे किराना की दुकान चलाते थे। इनका गांव में घर से करीब 50 मीटर दूर एक जमीन को लेकर परिवार के ही जवाहर गुप्ता और उनके बेटों से जमीन को लेकर विवाद था। यह भी पढ़ें- भोजपुर : डेढ़ फीट जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, दो की मौत शनिवार सुबह इसी विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी क...