फिरोजाबाद, मार्च 8 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र के एक गांव में प्लॉट निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद पहुंची पुलिस के सामने ही एक युवक तमंचा निकाल लाया तथा लोगों को डराने लगा। पुलिस ने उसे तमंचे के साथ में पकड़ कर जेल भेजा है। थाना सिरसागंज के उपनिरीक्षक अरुण कुमार हमराहों के साथ में गश्त पर थे। इस दौरान नगला महाराम में दो पक्षों के बीच प्लॉट को लेकर विवाद की जानकारी मिली। उपनिरीक्षक ने क्यूआरटी को फोन कर मौके पर पहुंचने के लिए कहा तथा खुद हमराह के साथ गांव पहुंचे तो वहां पर पीआरवी पहले से मौजूद थी। मौके पर गांव के ही राजू शर्मा एवं उसके भतीजे अमित कुमार के बीच प्लॉट में मकान बनवाने को लेकर कहासुनी हो रही थी। इस बीच अमित कुमार गुस्से में तमंचा निकाल लाया तथा लोगों को डराने लगा। पुलिस ने उसे तमंचा सहित पकड़ लिया। इस पर आरोपी ने माफी मांगते हुए...