विवाद के दौरान दांत से मजदूर की काटी नाक
फिरोजाबाद, जून 22 -- फैक्ट्री में काम करने के दौरान कहासुनी होने के बाद दो मजदूरों में मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक ने अपने दांत से दूसरे मजदूर की नाक काट ली। वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची थाना उत्तर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सरस्वती नगर निवासी अनिल राठौर जलेसर रोड स्थित पैकर्स फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार सुबह 11 बजे उनका साथी मजदूर अमित से किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। गुस्से में अमित कुमार ने अपने दांत से अनिल की नाक पर काट ली। जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा। यह देखकर अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। घायल अनिल को सरकारी ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.