फतेहपुर, मई 1 -- जाफरगंज,संवाददाता। थाना क्षेत्र के केवाई गांव में तिलक समारोह के दौरान दो भाइयों के परिवारों के बीच हुए विवाद में घायल हुए एक भाई की इलाज के दौरान गुरुवार को कानपुर के हैलेट अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने लाठी डंडो से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच में जुटी है।केवाई गांव निवासी 45 वर्षीय किसान रमाकांत का अपने भाई फूलसिंह से एक खंडहर हो चुके मकान के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट में वाद भी दायर है। गुरुवार को फूल सिंह के बेटे का तिलक था। पांच मई को शादी की तारीख प्रस्तावित है। बुधवार शाम रमाकांत भैंस को चारा डालने जा रहा था। फूल सिंह के दरवाजे टेंट लग रहा था। खंडहर वाले मकान को टेंट के पर्दे से ढकने को लेकर रमाकांत का फूलसिंह के परिवार से विवाद होने लगा। इसी दौरान रमाका...