देहरादून, मार्च 17 -- दोस्त से विवाद के चलते अपने भाई को लेकर युवती उसके घर पहुंच गई। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि युवती के भाई के हाथ पर चाकू मारा गया। मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मंगलवाार को केस दर्ज कर युवती के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है। पीड़ित युवती की दानिश निवासी धर्मपुर से दोस्ती थी। आरोप है दानिश उसके कमरे पर आया और मारपीट करके चला गया। इसके बाद सोमवार शाम वह अपने भाई को लेकर धर्मपुर स्थित दानिश के घर पहुंच गई। इस दौरान दानिश और उसकी अम्मी से कहासुनी हुई। आरोप है कि इस दौरान विवाद हंगामे तक पहुंच गया। युवती का आरोप है कि दानिश की मां ने उसके भाई के हाथ पर चाकू से हमला किया। इससे हाथ पर घाव हो गया। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि मामले में मंगलव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.