विवाद की सुनवाई में पहुंची महिला, गेट पर बेहोश होकर गिरी
सहारनपुर, अगस्त 30 -- सहारनपुर। घरेलू विवाद की सुनवाई के लिए शनिवार को महिला थाना पहुंचने से पहले एक महिला पुलिस लाइन के गेट पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला के साथ आए परिजनों ने उसे तुरंत संभाला और पानी आदि डालकर होश में लाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद महिला को होश आया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी मामले में महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था। शनिवार को महिला अपने परिजनों के साथ पुलिस लाइन पहुंची थी। थाने में जाने से पहले ही गेट पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ी। महिला के बेहोश होने पर परिजनों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने महिला को संभालकर पानी डाला। कुछ देर बाद महिला की हालत सामान्य हुई। घटना के दौरान पुलिस लाइन गेट पर लोगों की भीड़ जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.