कन्नौज, मार्च 6 -- कन्नौज। जमीन बंटवारे के विवाद में पंचायत करने पहुंचे ग्राम प्रधान पर लोगों ने हमला बोल दिया। जिससे ग्राम प्रधान लहूलुहान हो गए। पीड़ित प्रधान ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर तारा बांगर निवासी ग्राम प्रधान शिवराज सिंह यादव पुत्र राम भरोसे यादव ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम परिवार के दो बच्चों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था। ऐसे बीच हुआ पंचायत करने पहुंच गए। तभी किसी बात को लेकर गाली गलौज शुरू हो गया। और विवाद बढ़ने पर पथराव हो गया। जिसमें ग्राम प्रधान घायल हो गए। पीड़ित प्रधान ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है । वहीं दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली पहुंचकर मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.