गिरडीह, जून 1 -- देवरी, प्रतिनिधि। कोर्ट परिवाद पत्र के आधार पर देवरी थाना पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में कुल पांच मुकदमा दर्ज कर 36 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने रविवार को उक्त जानकारी दी। जानकारी मिली है कि एक मामले में फुलनाडीह की सैरुन खातून द्वारा मारपीट व छेड़खानी करने के कोर्ट परिवाद की शिकायत के आधार पर गांव के रशीद अंसारी व जुबैदा खातुन समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इधर तेलोडीह की कंचन देवी के द्वारा कोर्ट परिवाद पत्र के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 4y/26 के तहत गांव के रंजीत यादव, इंदर यादव, मालती देवी, नीतू देवी समेत छह लोगों के विरुद्ध मारपीट व प्रताड़ित करने व पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने का मुकदमा दर्ज किया गया। यह ...