विवादों के समाधान के लिए विशेष अदालत का आयोजन होगा
गुड़गांव, मई 13 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। विवादों के जल्द निपटान को लेकर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। 21 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक लोक अदालत लगेगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) निशा ने दी। लोक अदालत के दौरान लंबित मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर सरल, त्वरित और सुलभ समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से समय और धन की बचत होती है। आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए मामलों का निपटारा किया जा सकता है। इसको लेकर पैरा लीगल वालंटियर्स और अधिकारियों की तरफ से लोगों को वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक रिकवरी, श्रम विवाद सहित अन्य सुलह योग्य मामलों को लोक अदालत के जरिए निपटाने के लिए प्रेरित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.