विवादों के बीच EC ने दिए 6 और राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में SIR के आदेश, अंतिम सूची कब?
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) पर जारी राजनीतिक घमासान और विवाद के बीच चुनाव आयोग ने छह और राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR का आदेश दिया है। इसके लिए एक जनवरी, 2027 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची 21 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। इस प्रक्रिया के दायरे में अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम शामिल हैं। यह कदम मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर जारी विवाद और विपक्ष के बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों के बीच उठाया गया है। आयोग ने अपने आदेश में छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (CEO) को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21 के तहत पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.