लखनऊ, सितम्बर 24 -- Chief Election CommissionerVisit Cancell: भारत निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेद और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर उठे सवालों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तर प्रदेश में मेरठ और वाराणसी का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मेरठ में शुक्रवार 25 सितंबर को निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी 2.0) एवं ईसीआइनेट का क्षेत्रीय सम्मेलन और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम होना था। वाराणसी में भी 28 सितंबर को वह जेन-जी के साथ संवाद करने वाले थे । फिलहाल अब दोनों ही कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं । अचानक दौरा कैंसिल होना प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और एसआइआर को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। पिछले दिनों प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार चुन...