फतेहपुर, फरवरी 7 -- फतेहपुर,संवाददाता। जिसकी चर्चा थी वही हुआ। शासन स्तर पर कई दिनों तक चली रस्साकशी के बाद शुक्रवार को एआरटीओ प्रशासन के रुप में एक बार फिर से चर्चित एआरटीओ पुष्पांजलि मित्रा गौतम ने ज्वाइनिंग कर ली। विवादों के बीच हुई ज्वाइनिंग पर विभाग में चर्चा है कि फिलहाल ज्वाइनिंग भले हो गई हो लेकिन शासन स्तर तक जिस तरह से मामले में किरकिरी हुई उसमें अब ज्यादा दिन तक जिले में उनका रुकना संभव नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शासन स्तर से जल्द ही तबादले का आदेश जारी हो सकता है। एआरटीओ पुष्पाजंलि मित्रा गौतम ने दो जुलाई 2022 को जिले में चार्ज संभाला था। यहां एक जनवरी 2026 तक रहीं। निलंबन के साथ एआरटीओ का चार्ज छिना, लेकिन हाईकोर्ट से निलंबन रद्द होने के बाद उन्होंने फिर से 23 जनवरी को चार्ज संभाल लिया था। इस जॉइनिंग पर सवाल उठे, वजह उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.